Power of your Subconscious Mind हिंदी में

Book cover of power of your subconscious mind

आपने एक किताब के बारे में सुना होगा, “The Secret”। यह किताब बेस्ट सेलर्स में से एक है। हमारे आस पास या विश्व में जितने भी सफल व्यक्ति हुए हैं, उन सब के ऊपर रीसर्च करके यह  किताब लिखी गई है। उसमें यह बताया गया है कि इन लोगों में क्या कॉमन चीज़ या गुण है जो उनको सबसे अलग बनाती है। वह क्या गुण है की वो सफल बने। और जो चीज़ निकल के आई वह था positive attitude अपने ज़िंदगी के प्रति। यह किताब Power of your Subconscious Mind उसी चीज़ को आगे बढ़ाती है। और यह बताने की कोशिश करती है कि जीवन में आने वाले अलग अलग समस्यायो में कैसे अपने सोच को पॉज़िटिव रखे। इस परिवर्तन के  तरीक़े और टेक्नीक्स उदाहरण के साथ। इस किताब power of your subconsciuos mind का जो निचोड़ है मैंने बहुत सारी किताबों में भी देखा है। 

लेखक

इस किताब power of your subconscious mind को लिखा है Dr. Joseph Murphy ने। यह किताब हिंदी में भी उपलब्ध है “ आपके अवचेतन मन की शक्ति” के नाम से। डॉक्टर जोसेफ मर्फ़ी ने और भी बहुत सारी किताबें लिखी है। जैसे how to attract money इत्यादि।इन्होंने जगह सेमिनार का आयोजन भी करवाया हुआ है। इस किताब में में लेखक ने बहुत से ऐसे उदाहरण दिए है, जहाँ पर लोगों ने उनकी बातो का अनुसरण करके अपनी ज़िंदगी में बदलाव लाए। जब कभी उनकी ज़िंदगी बुरे दौर से गुजर रही थी तो कैसे और किन टेक्नीक्स की मदद से उन्होंने अपनी सोच को नकारात्मक से सकारात्मक बनाया और मनचाहे बदलाव ला पाए।

Subconscious माइंड है क्या

इस किताब में चर्चा हो रही है आपके subconscious Mind (अवचेतन मन) की। यह mind आपके रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आने वाला दिमाग़ नहीं है, बल्कि उससे हट के है। जो पर्दे के पीछे रह कर काम करता है। हम जो भी अपने सामान्य दिमाग़ में सोचते है वह जाकर subsconcious mind को हिट करता है। और जो चीजें इस अवचेतन मन के अंदर जाती है, धीरे धीरे हमारी ज़िंदगी में वैसे ही परिवर्तन आते है। इस पर बहुत सारे scientific रीसर्च भी हो चुके है। जो इस बात को सही साबित करते है। इन सब रीसर्च के बारे में इस किताब में विस्तार से वर्णन भी किया गया है।

क्यू है इतना powerful subsconcious mind

इसका पावर समझने से पहले ज़रूरी है कि यह है क्या चीज़। हमारे प्राचीन ग्रंथो में भी इसकी परिकल्पना है।हर प्राणी में चार चीजें होती है जैसे की पहला स्तर मन, दूसरा दिमाग़, तीसरा चेतना और चौथा है आत्मा। ये चारों एक दूसरे से जुड़े हुए है। एक पर हुआ प्रभाव हुए दूसरे पहलू को प्रभावित करता है। यह आत्मा पूरी विश्व में सबसे ताकतवर है। इसको जो भी निर्देश मिलेगा उसके अनुसार काम करेगा। यह अपने हिसाब से situation और परिस्थिति को आपके अनुकूल बनाएगा।

अब आते है subconscious mind के power पर। उदाहरण के लिए आप जब सो रहे होते हैं, तो आपकी धड़कन, साँस और पाचन क्रिया को आपका सामान्य दिमाग़ नहीं हैंडल करता है, बल्कि यह काम आपका अवचेतन मन पीछे से करता रहता है। जब कभी आपको चोट लग जाती है तो उस घाव को भरने में जो भी काम करना होता है, वह आपका अवचेतन मन या subconscious mind ही करता है। जो भी चीजें आपके सामान्य दिमाग़ के बस के बाहर की होती है उसको क्रियान्वित यह अवचेतन मन ही करता है। इसलिए यह बहुत ही शक्तिशाली है। इसके द्वारा जो भी निर्देश दिया जाएगा, वह हमारी ज़िंदगी में negative या positive चेंज लाएगा। इसलिए ज़रूरी है कि इसको हमारे मन और दिमाग़ द्वारा समय समय पर उचित और पॉज़िटिव निर्देश दिया जाए।

निर्देश कैसे दिया जाये subsconscious mind अवचेतन मन को 

आप जानते है की सच्चे मन से की गई दुआ या प्रार्थना हमेशा पूरी होती है। यह सच्चे मन से दुआ या प्रार्थना और कुछ नहीं बल्कि आपके मन और दिमाग़ के द्वारा इस अवचेतन मन को दिए गए निर्देश ही है। बस अंतर इतना है कि आप कितनी ईमानदारी और शिद्दत के साथ अपने अवचेतन मन को निर्देश दे रहे है। यह पॉज़िटिव सोच या निर्देश जब subconscios mind द्वारा स्वीकार की जाती है तो उसके अनुसार आपके आसपास के ब्रह्मांड और संसार में उसी के अनुसार परिवर्तन आते है। इस किताब में विभिन्न परिस्थितियों के लिए कैसे निर्देश दिए जाए उसके बारे में एक एक अलग से  चैप्टर है। जैसे की जब आपको सफलता, स्वास्थ्य और धन पाना है तो आपको कैसे सोच रखना है और किस तरह से अपने अवचेतन मन को निर्देश देना है।

आप अपनी सोच हमेशा सकारात्मक रखे अपने दुश्मनो के प्रति भी। जिनसे आप का झगड़ा है उनको दिल से माफ़ करे। किसी के बारे में भी ग़लत ना सोचे। अपने आसपास सबके लिए सफलता और सुख की कामना करे। धीरे आपके जीवन में भी ये चीजें आने लगेंगी। गलती से भी नेगेटिव सोच दिमाग़ में ना लाए। क्यूँकि इस नकारात्मक सोच को आपका अवचेतन मन पढ़ता है। और उसके स्वरूप नेगेटिव परिवर्तन लाता है।

अन्य किताबों द्वारा अवचेतन मन subconscious mind के पावर की पुष्टि

जैसा कि सबसे पहले हमने The Secret नामक किताब की चर्चा की थी उसमें भी सार यही है की जो आप सोचते है वो आपके आत्मा द्वारा ब्रह्मांड में जाती है, और जो भी शक्ति है, उसके अनुसार काम करती है।कोई भी कार्य आप करना चाहते है उसमें अपनी सोच में ना नहीं लगाए। उसे किसी और पॉज़िटिव तरीक़े से सोचे, उसकी कल्पना करे। आपको वैसा ही मिलेगा।हाँ इसके मिलने में दिन महीने और साल लग सकते है पर आपने दिल से जो माँगा है वो मिलेगा ज़रूर। 

अभी मैं एक किताब पढ़ रहा था “ The complete illustrated handbook of Survival”. इस किताब में भी यही निकल कर आता है। उदाहरण के लिए किसी ख़तरनाक परिस्थिति से कुछ लोग बहुत बुरी तरह घायल होने के बाद भी ज़िंदा रहते है।जबकि कुछ लोग इस unfortunate event में से बाहर निकल नहीं पाते है और नष्ट हो जाते है।

इसमें लेखक ने बताया है कि ऐसे इवेंट्स में सबसे ज़्यादा मायने रखता है कि आपकी मेंटल ताक़त कितनी है। आप जितना भी मेंटली स्ट्रोंग रहेंगे। आपके बचने के ज़्यादा चान्स है। इसका कारण है उनके दिमाग़ द्वारा  subconscious mind को दिए गए निर्देश। जीवित बचे लोगों ने इतनी ख़तरनाक स्थिति में होते हुए भी परिकल्पना की कि वो इससे जीवित निकलेंगे,अपने परिवार से मिलेंगे, यहाँ से निकल कर अपना पसंदीदा काम करेंगे। इस परिकल्पना के चलते ना चाहते हुए भी उन्होंने अपने अवचेतन मन को निर्देश दिया था कि वो उन्हें बचाकर बाहर निकाले।

क्यू पढ़े इस किताब Power of your Subconscious Mind को 

मैंने इस किताब को पढ़ने के दौरान महसूस किया कि आम तौर पर रोज़मर्रा की ज़िंदगी में छोटी छोटी चीजों पर तनाव और नेगेटिव सोच लेकर हम अपने आगे वाले दिनो के लिए कितना नुक़सान कर रहे है। हम कैसे इन छोटी छोटी नेगेटिव सोच को पॉज़िटिव में परिवर्तित कर सकते है। यह किताब मुझे इसलिए भी अच्छी लगी जिस तरह से लेखक ने उदाहरण के साथ चीजों को समझाया है। इसके लिए ना सिर्फ़ बकैति की गई बल्कि साथ में टेक्नीक्स भी दी गई है। कि किस तरह से आप अपनी सोच को नकारात्मक से सकारात्मक बना सकते है। किस तरह से आप अपने अवचेतन मन को सही निर्देश दे सकते है। मेरे हिसाब से यह किताब must read है।

डॉक्टर जोसेफ मर्फ़ी के बारे में जानने के लिए यहा क्लिक करे।

आप इस website पर उपलब्ध और किताबों के संक्षेप में जानने के लिए यहा क्लिक कर सकते है।

3 thoughts on “Power of your Subconscious Mind हिंदी में”

  1. Pingback: पैमाना-पाओगे उतना ही जितनी पात्रता है - AAJKAYOUTH

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *